WRONG HAI: सलमान खान फिर वही 15 साल पुरानी गलती कर रहे हैं!
हाल ही में कैटरीना कैफ का बर्थडे और आईफा का जश्न एक साथ मना और इसे सारे स्टार्स ने जमकर प्रमोट किया। यानि कि कैटरीना के जन्मदिन को। खासतौर से सलमान खान ने। अब चलिए मान लेते हैं टाईगर ज़िंदा है के प्रमोशन के लिए सलमान ने ये सब किया।
कैटरीना का जन्मदिन राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया। चलिए वो भी कुबूल है। लेकिन आज लूलिया वंतूर का जन्मदिन है और सुबह से कोई हलचल नहीं।

गौरतलब है कि 15 साल पहले, ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच के ब्रेक अप की एक वजह ये भी़ कि सलमान खान ऐश्वर्या राय को बिना बताए अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली की काफी मदद कर रहे थे।
सलमान फिर वही कहानी दोहरा रहे हैं। कुछ दिनों पहले खबर थी कि वो काफी खुश हैं कि उनके और लूलिया के साथ होने की खबरों पर से मीडिया का ध्यान हट गया है। वहीं आए दिन खबरें आती हैं, कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की नज़दीकियां लूलिया को कतई पसंद नहीं।
अब सच चाहे जो भी हो लेकिन सलमान को तो बस ये याद रखना चाहिए कि इस्क में रिस्क बहुत है। इसलिए लूलिया को एक धमाकेदार बर्थडे पार्टी तो मिलनी ही चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











