लूलिया वंतूर ने खोला राज..कैसा है सलमान खान के साथ उनका रिश्ता
सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर कितनी टैलेंटेड सिंगर हैं ये तो आप जानते ही होंगे। पहले भी लूलिया वंतूर का एलबम हिमेश रेशमिया के साथ आ चुका है और अब लूलिया का नया एलबम मनीष पॉल और सचिन गुप्ता के साथ आया है।
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि "मनीष पॉल और मैं काफी अच्छे दोस्त हैं और चूंकि दोनों टीवी से आते हैं और होस्ट हैं इसलिए दोनों के बीच खूब बातें होती है। वहीं मैं रिकॉर्डिंग स्टूडियो में बहुत समय बिताती हूं इसलिए मेरे सचिन और मनीष में दोस्ती हो गई।"

जब लूलिया वंतूर से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "मुझे गॉसिप के बारे में पता है और इनमें सच्चाई नहीं है। लेकिन मैं लोगों को रोक नहीं सकती हूं। मैं सलमान खान की बहुत इज्जत करती हूं और मुझे नहीं पता मेरी जिंदगी मुझे कहां लेकर जा रही है।"


Click it and Unblock the Notifications