सलमान खान से शादी पर यूलिया वंतूर: मेरे मम्मी-पापा ने भी पूछा था ये सवाल, भाईजान को बताया स्पेशल
लॉकडाउन में एक बार फिर सलमान खान और उनकी दोस्त यूलिया वंतूर की अफेयर की खबरें उड़ने लगी हैं। यूलिया वंतूर भी सलमान खान के फार्महाउस पर भी लॉकडाउन में फंसी हैं। उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस भी हैं। खैर हाल में ही एक मीडिया वेबसाइट से बातचीत में यूलिया वंतूर ने सलमान खान संग शादी पर सवाल किया गया। इसपर उन्होंने मजेदार जवाब भी दिया।
यूलिया वंतूर से सलमान खान संग शादी के प्लान को लेकर सवाल किया गया। इस पर यूलिया ने कहा कि उनके मम्मी पापा ने भी ये सवाल पूछा था कि उनका शादी को लेकर क्या प्लान है। लगातार ये सवाल उनसे पूछा जा रहा है, तो वह ये बताना चाहती हैं कि हम एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं ये जानना बहुत जरूरी है।
बता दें यूलिया वंतूर को कथित तौर पर सलमान खान की गर्लफ्रेंड भी कहा जाता है। हालांकि कभी भाईजान ने इन अफवाहों पर हामी नहीं भरी।


Click it and Unblock the Notifications











