सलमान खान के फॉर्म हाउस में मछलियां पकड़ती नजर आईं यूलिया वंतूर- वीडियो वायरल
कोरोना वायरस के दौरान चल रहे लॉकडाउन को लेकर सभी लोग घर पर हैं और इस समय सलमान खान की खास दोस्त यूलिया वंतूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो शानदार लग रही हैँ। बता दें कि यूलिया वंतूर इस समय सलमान खान के फॉर्म हाउस में समय बिता रही हैं। इस वीडियो में यूलिया वंतूर मछली पकड़ती हुई नजर आ रही हैं। उन्होने इस वीडियो को खुद साझा किया है।
यूलिया ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है.. यह सारे गांववाले मछली पकड़ने के लिए आए हैं, इन्होंने जाल बिछाया हुआ है, जिसमें मछली फंस जाएगी। सलमान खान और यूलिया का एक शानदार वीडियो कुछ समय पहले सामने आया था जिसमें यूलिया की वीडियो चैटिंग के बीच में सलमान खान आ गए थे।
लॉकडाउन के दौरान कैसे समय बिता रहे हैं सैफ और करीना कपूर खान- वायरल हो गईं तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications