First LOOK: सलमान खान के साथ नहीं- ये रही लूलिया वंतूर की पहली फिल्म- देंखे झलक
सलमान खान की खास दोस्त लूलिया वंतूर ने आखिरकार बॉलीवुड में एंट्री ले ली है। कुछ बॉलीवुड फिल्मों में बतौर सिंगर काम करने के बाद अब लूलिया बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म का नाम है- राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं प्रेम सोनी। यह विदेश से आई एक लड़की की कहानी है, जिसे भारत देश से प्यार हो जाता है।
'कुछ सुपरस्टार्स की बेकार फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो जाती हैं..'
दरअसल, सलमान काफी समय से लूलिया वंतूर की डेब्यू के लिए किसी अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में थे। लिहाजा, जैसे ही यह स्क्रिप्ट सामने आई तो फिल्म पर काम शुरु हो गया। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है।

फिल्म में लूलिया के साथ जिमी शेरगिल दिख सकते हैं। फिल्म में सलमान कोई किरदार या कैमियो निभाएंगे या नहीं.. यह फिलहाल फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन कोई शक नहीं कि सलमान किसी ना किसी तरह तो फिल्म से जरूर जुड़े रहेंगे। खास बात है कि फिल्म पूरी तरह से हीरोईन के ही इर्द गिर्द घूमती है। लूलिया के लिए यह बेहतरीन डेब्यू साबित हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











