दुबई में एक दिन पहले नहीं रिलीज हुई इत्तेफाक..जानिए आखिर क्या है कारण!

By Shweta

इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में इत्तेफाक रिलीज हो रही है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना लीड रोल में है। फिल्म हमारे देश में 3 नवंबर को रिलीज होने वाली है तो वहीं UAE में हमेशा की तरह फिल्म एक दिन पहले यानि की बृहस्पतिवार को रिलीज होने वाली थी।

लेकिन दुबई में इत्तेफाक को एक दिन पहले नहीं रिलीज किया गया और इसका कारण भी बिल्कुल सॉलिड है। दरअसल फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है और एक दिन पहले रिलीज करने के कारण फिल्म के स्पॉयलर का लीक होने का डर था इसलिए फिल्म को 3 नवबंर को ही रिलीज किया जाएगा।

ittefaq-to-have-a-delayed-release-in-dubai

आपको बता दें कि इत्तेफाक राजेश खन्ना की फिल्म की रीमेक है लेकिन इसके क्लाइमैक्स को बदल दिया गया है। शाहरुख खान, करण जौहर और फिल्म की पूरी स्टार कास्ट कई बार बोल चुके हैं कि दर्शक फिल्म का स्पॉयलर लीक ना करें। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म का प्रमोशन यहां तक कि अक्षय कुमार ने भी किया है। उन्होंने तो यहां तक कहा कि हो सकता है कि फिल्म में वो मर्डरर निकलें। खैर, अब असल में फिल्म कैसी है और दर्शक क्या प्रतिक्रिया देते हैं ये तो फिल्म रिलीज के बाद पता चलेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X