अक्षय कुमार के साथ पार्टी करती हुए मौनी रॉय की फोटो वायरल...गोल्ड फिल्म की शूटिंग हुई पूरी
Recommended Video

नागिन सीरिएल से फेसम हुई मौनी रॉय का सफर अब टीवी से निकलकर अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। मौनी रॉय गोल्ड फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करेगी। आपको बता दें कि गोल्ड अक्षय कुमार की फिल्म है जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।
इसके बाद ही अक्षय ने मुंबई के होटल में शूटिंग पूरी होने की खुशी में अपनी पूरी टीम को पार्टी दी। पूरी टीम के साथ मस्ती करते हुए फोटो मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में शेयर की है।

मौनी रॉय के अलावा अक्षय कुमार, कुणाल कपूर, फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, बोस्को मार्टिस और डायरेक्टर रीमा कादरी के साथ पूरी गोल्ड की टीम नजर आ रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म को भारत के पहले गोल्ड मेडल के ऊपर बनाया गया है।
इस फिल्म के लिए मौनी ने काफी मेहनत की है और वो अब बॉलीवुज में धमाल मचाने के लिए तैयार है। फरहान अख्तर के बैनर तले बनी इस फिल्म को 15 अगस्त 2018 को रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications



