गुरिंदर के करियर की वंडरफुल फिल्म

By Staff

Bend-it-like-beckham
ब्रिटेन में रहने वाली मशहूर भारतीय फिल्म निर्माता गुरिंदर चड्ढा 'इट्स ए वंडरफुल आफ्टरलाइफ" को अपनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म मानती हैं। इस फिल्म को 21 जनवरी से शुरू होने जा रहे सन डांस फिल्म महोत्सव के लिए चुना गया है।

चड्ढा ने कहा, "मैं समझती हूं कि यह मेरी अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। वर्ष 2000 में मेरी फिल्म 'ह्वाट इज कुकिंग" को सनडांस फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया था। इस बार मेरी फिल्म से ही इस महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। जाहिर है, मेरे लिए यह घर वापसी जैसा है। मेरे लिए इस महोत्सव का खासा भावनात्मक महत्व है।"

उनका कहना है,"इस फिल्म में कथानक के केंद्र में पारिवारिक मूल्य हैं। को रखकर 'बेंड इट लाइक बेकहम" की संवेदना की ओर मुड़ने की कोशिश की है। मैंने इस फिल्म को भी लंदन में उसी तरह के परिवेश में शूट किया है, जिस तरह के परिवेश में 'बेंड इट लाइक बेकहम" फिल्म शूट की थी। इस परिवेश के केंद्र में भारतीयता है।"

वह इस फिल्म को मिजाज और प्रस्तुति के मामले में 'बेंड इट लाइक बेकहम" के करीब मानती हैं। चड्ढा इस फिल्म को रिलीज करने की तैयारी में हैं।

उन्होंने कहा, "इसकी हिंदी में भी डबिंग होगी, क्योंकि मैं चाहती हूं कि हिंदी भाषी लोग भी इस फिल्म को देखें। यह फिल्म भूतों और अवतार के बारे में है, जो भारतीयों का प्रिय विषय रहा है। हमें इसके हिंदी संस्करण के लिए आकर्षक टाइटिल की तलाश है।"

उन्होंने इस फिल्म के लिए शबाना आजमी के साथ काम करने के अपने अनुभव को दिलचस्प बताया। वह कहती हैं, "शबाना ने अपनी भूमिका को पूरी संजीदगी से लिया। किरदार के लिहाज से उनका मेकअप इतना मौलिक था कि लोग उन्हें पहचान नहीं पाते थे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X