राखी को हराने के लिए वीना ने किया था ड्रामा

वीना को स्वयंवर के लिए तीन करोड़ रुपये मिलने हैं। हालांकि वीना के मैनेजर का कहना है कि वे थक गई थीं इसलिए फिल्म की शूटिंग छोड़कर आराम करने होटल में चली गईं। वीना मुंबई के एक होटल में ठहरी हुई थीं। वीना के लापता होने के इस ड्रामे पर राखी सावंत ने ही सबसे अधिक नाराजगी जताई। वैसे भी, खबरों में बने रहने में वीना को महारत हासिल है। रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भागीदारी का मामला हो या फिर एक पाक चैनल पर अपने पुराने मित्र और पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ के मैच फिक्सिंग का खुलासा, वीना मीडिया में बने रहना बखूबी जानती हैं। हाल ही में एक पत्रिका में अपने कथित न्यूड फोटो के जरिये भी वे सनसनी फैला चुकी हैं।
अभिनेत्री वीना मलिक मुंबई के ही ओकवुड होटल में जाहिदा नाम से कमरा लेकर ठहरी हुई थी। इससे पहले उन्हें एक भारतीय पत्रिका के लिये नग्न फोटो शूटिंग कराया और सार्वजनिक होने के बाद उसपर केस करने की धमकी दी। माना जाता है यह भी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की चाल थी। जब मुंबई पुलिस को वीना मलिक के ठिकाने का पता चला तो वीना ने कहा कि वह अपनी थकान मिटाने के लिये होटल में आराम कर रही थीं।
रहस्यमय तरीके से गायब होने की रिपोर्टों पर इस पाकिस्तान अदाकारा ने कहा कि उन्होंने मुंबई में होटल बदल दिया और मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया क्योंकि वह आराम करना चाहती थी। 'वीना मलिक ओकवुड होटल अपना असली नाम जाहिदा से पंजीकरण कराया था।


Click it and Unblock the Notifications











