'प्यार इंपॉसिबल' में मेरा किरदार कठिन था : प्रियंका चोपड़ा
'प्यार इंपॉसिवल' के प्रमोशन्स में जुटी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि उनका यह रोल उनके लिए कठिन था। प्रियंका के मुताबिक एक सुंदर, सरल और सहज लड़की बनना काफी मुश्किलों भरा रहा।
वह कहती हैं कि इस फिल्म से पहले की गयी फिल्मों में उनके किरदारों के इर्द-गिर्द एक घेरा था। "एतराज', 'फैशन' या 'कमीने' किसी में भी उनकी भूमिका इतनी कठिन नहीं थी। ये भी मुश्किल किरदार थे लेकिन फिर भी उसकी कुछ सीमाएं थीं जिन्होंने भूमिका को उनके लिए आसान बनाया। लेकिन एक सुंदर और सरल लड़की के किरदार के प्रति दर्शकों में रुचि पैदा करना और उनका विश्वास जीतना कठिन था।
'प्यार इंपॉसिबल' फिल्म की पटकथा उदय चोपड़ा ने लिखी है और वह ही इस फिल्म के निर्माता और अभिनेता भी हैं। इस फिल्म के निर्देशक जुगल हंसराज हैं। फिल्म आठ जनवरी को रिलीज हो रही है।
फिल्म 'प्यार इम्पोसिबल' में अपनी भूमिका के विषय में प्रियंका का कहना है "मैंने इस फिल्म में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली लड़की अलिशा की भूमिका निभायी है। वह एक पॉपुलर और हरदिलअजीज पर्सनैल्टी है, खिलंदड़ स्वभाव की यह केयरिंग लड़की जीवन से बहुत प्रेम करती है।
हालात कुछ ऐसे बदलते हैं कि उसे कम उम्र में ही बहुत सारी जिम्मेदारियां उठानी पड़ती हैं। धीरे-धीरे उसे हर चीज कठिन लगने लगती है। ऐसे में पनपता है प्यार इंपॉसिबल।


Click it and Unblock the Notifications











