इतनी जल्दी नहीं होगी गौहर-कुशाल की शादी: निगार

gauahar khan
मुंबई। 'बिग बॉस-साथ 7' की विजेता बनीं गौहर खान और छोटे पर्दे से अभिनेता कुशाल टंडन के बीच बिग बॉस के घर में शुरु हुई लव स्टोरी घर के बाहर भी चल पाएगी या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन शो के फिनाले के बाद गौहर ने सबसे सामने कहा कि वो कुशाल से सच्चा प्यार करती है। जब इस बारे में गौहर की बड़ी बहन निगार खान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गौहर और कुशाल टंडन की शादी उनका फैसला है,. लेकिन इतनी जल्दी शादी का फैसला सही नहीं होगा। निगार की मानें तो गौहर कुशाल से शादी करेंगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उनका कहना है कि इसका अभी इंतजार करना होगा।

निगार ने सवाल के जवाब में कहा कि गौहर बहुत समझदार लड़की है अगर वह ऐसा चाहती है तो यकीनन आगे बात चलाई जाएगी। निगार ने इस रिश्ते को भविष्य को लेकर कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा। निगार ने कहा कि गौहर-कुशाल के संबंध में जानने के लिए थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। निगार ने मीडिया से गुजारिश की कि हमें वक्त से पहले ही कोई कहानी नहीं गढ़नी चाहिए। यह बहुत सुखद है और हमने उन दो लोगों को एक-दूसरे का सम्मान और सहयोग करते देखा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X