ये शाईनी आहूजा का पैकअप टाईम है

वैसे आज के जमाने में कोई बड़ी रकम नहीं हैं क्योंकि आजकल एक छोटी फिल्म का बजट भी इससे कहीं ज्यादा ही होता है। दो साल पहले जब शाइनी आहूजा को गिरफ्तार किया गया था तो उनके पास सिर्फ तीन फिल्में थीं। जिसमें प्रीतीश नंदी की द एक्सीडेंट, प्रीति जिंटा के अपोजिट टीटो सिंह की हर पल और पूजा बेदी की शून्य थी।
इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि बॉलीवुड में शाइनी के होने या ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। इस बात का तब भी कोई फर्क नहीं पड़ा था जब उन्हें गिरफ्तार किया गया था क्योंकि उस वक्त भी वो अपने कैरियर के पीक पर नहीं थे। उस समय उनके पास केवल प्रीति जिंटा के साथ एक बडे़ बजट की फिल्म थी। शाईनी को जमानत पर रिहा होने के दौरान पूजा बेदी का एक प्रोजेक्ट जरूर मिला था जिसमें उनके अपोजिट सयाली भगत थीं।
जानकारों का मानना है कि अब वो अगर हाई कोर्ट में अपील भी करते हैं तो इससे उनके कैरियर को कोई फायदा नहीं पहुंचेगा। उनका कैरियर तभी डूब गया था जब उनपर बलात्कार का आरोप लगा था और इस फैसले के बाद उनके साथ कोई काम नहीं करना चाहता। इसलिए इस फैसले को उनके कैरियर का पैकअपटाईम कहा जा रहा है।
बॉलीवुड के अंदरूनी सूत्रों का कहना है शाईनी आहूजा कोई संजय दत्त या सलमान खान जैसे बड़े सितारे नहीं हैं जिनकी जबरदस्त फैनफॉलोइंग हो और कई बार जेल के अंदर बाहर होने के बावजूद दर्शक और बॉलीवुड उन्हें खुले दिल से दोबारा स्वीकार कर ले।


Click it and Unblock the Notifications











