कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स तनु व मनु की शादी के बाद के हालातों पर आधारित है। आर माधवन जो कि खुद शादी के इन साइट इफेक्ट्स को सह चुके हैं का कहना है कि दुनिया के सभी शादी-शुदा कपल्स इस फिल्म से खुद को रिलेट कर सकेंगे।
फिल्मीबीट के साथ बात करते हुए आर माधवन ने कहा तनु वेड्स मनु जब हमने बनाई थी तो लोगों को ये विश्वास नहीं था की लोगों के ये पसंद आएगी। मैं दो साल तक इसके पीछे पड़ा रहा कि मैं ये फिल्म करुंगा और लोगों को ये पसंद आएगी।
शादी के बाद की इन मुश्किलों पर रौशनी डालते हैं आर माधवन ने कई सारी बातें शेयर कीं। आइये जानते हैं।
हर लड़की को चाहिए शाहरुख-रितिक
हमारे शहरों में जो रोमांस है वो आज भी बहुत ही पारंपरिक है। उनके पति शाहरुख-रितिक की तरह दिखे। वो चाहती हैं कि उनकी पत्नी कैटरीना की तरह दिखें। लेकिन ऐसा होता नहीं है। फिर भी उनकी जिंदगी में काफी रोमांस है।
मेरे माता-पिता जैसा रोमांस नहीं कर सकता
मेरे मातापिता 75 साल के हैं जितना रोमांस उनमें हैं वो मैं कभी नहीं कर पाउंगा। शादी के बाद प्यार अपना चेहरा बदलता है। रोमांस से बदलकर जिम्मेदारी, कमिटमंट में बदल जाता है। जो लोग इसे समझ हीं पाते वो शादी के बाद ये फिल्में नहीं बना पाते।
मेरी पत्नी ने कहा मैंने अपनी निजी बातें कर दीं शेयर
मुझे हैरानी है कि हमांशु कैसे ऐसी लाइनें लिख सका है जिसे देखकर मेरी पत्नी को लगा कि मैं ने हम दोनों के बीच की बातें उसे बता दी हैं और उसी पर ये फिल्म बनी है।
दूसरी पत्नी ढूंढना है नामुमकिन
"हां, आनंद एक शादीशुदा है और उन के साथ मैं अक्सर इस बारे में बात करता था कि अगर इस उम में जाकर हम दूसरी पत्नी ढूंढना चाहें तो वो नामुमकिन है। क्योंकि हमें लगता है कि हम बब्बर शेर हैं तो ऐसा मुमकिन नहीं है।
शादी के बाद के समझौतों को दर्शाती है तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
कैसे आप काफी समझौते करते हैं और शादी को सफल बनाते हैं यही रोमांस है। जो कि तनु वेड्स मनु में दिखाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications