आसान नहीं बॉलीवुड की राहें: माही गिल

निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' में माही ने पारो की भूमिका निभाई थी, जिसे काफी सराहा गया था। माही ने एक खास बातचीत में कहा, "बॉलीवुड में अपने लिए जगह बनाना बेहद कठिन है। मैंने भी यहां बहुत संघर्ष किया।"
उन्होंने बताया कि उनकी आगामी फिल्म 'पान सिंह तोमर' है। इस फिल्म में उनके साथ इरफान खान प्रमुख भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











