200 करोड़ कमाकर भी.. BOX OFFICE पर फ्लॉप.. मुश्किल में सुपरस्टार्स!
आखिरकार संजय लीला भंसाली ने पद्मावत के रिलीज डेट की घोषणा कर ही दी। जी हां, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर यह फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज हो रही है। यानि की फिल्म अक्षय कुमार की पैडमैन से क्लैश हो रही है।
अक्षय कुमार का HIT फॉरम्यूला.. 2018 में टॉप.. सलमान, शाहरुख सब पीछे!
ट्रेड पंडितों की मानें.. दोनों फिल्मों को इस क्लैश का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लेकिन मुख्य तौर पर जो नुकसान है.. वह पद्मावत के लिए है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 180 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 300 करोड़ की कमाई करनी होगी.. जो कि मुश्किल है।

पद्मावत के फ्लॉप होने का एक बड़ा कारण फिल्म की जुड़ी कंट्रोवर्सी भी होगी। जाहिर है इन सबका नुकसान दीपिका, रणवीर और शाहिद के करियर पर भी पड़ेगा। आखिर पद्मावती की वजह से तीनों एक्टर काफी समय से बड़े स्क्रीन पर नहीं दिखे हैं.. और उन्हें इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद थी।


Click it and Unblock the Notifications