अक्षय कुमार VS जॉन अब्राहम - ठीक एक साल बाद बॉक्स ऑफिस पर फिर से तलहका!
प्रभास की फिल्म साहो की रिलीज डेट अब 15 अगस्त से आगे बढ़कर 30 अगस्त पहुंच चुकी है। यानि की 15 अगस्त को अब बॉक्स ऑफिस पर तीन नहीं, बल्कि दो फिल्में टकराएंगी। अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल और जॉन अब्राहम की बाटला हाउस 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 2018 के बाद एक बार फिर ये दो सितारे आमने सामने आ रहे हैं।
15 अगस्त को देशभर में छुट्टी होती है, लिहाजा प्रोड्यूसर्स के लिए यह डेट काफी खास है। साल 2018 में भी इसी दिन अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म क्लैश हुई थी और दोनों ही फिल्में सफल रही थी। लेकिन जाहिर है कि फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन पर क्लैश का प्रभाव दिखता है।

हर साल अक्षय कुमार 15 अगस्त को अपनी फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आते हैं। पहले उनकी फिल्में इस तारीख को सोलो रिलीज होती थी। लेकिन अब देशभक्ति के रंग में लिपटी फिल्म के साथ जॉन भी अक्षय को बराबर टक्कर दे रहे हैं। हालांकि अक्षय कुमार की फिल्म के लिए 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना मुश्किल नहीं।


Click it and Unblock the Notifications