सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. एक्ट्रेस ने खत्म की शूटिंग.. देंखे PIC
चीनी एक्ट्रेस Zhu Zhu ने ट्यूबलाइट की शूटिंग खत्म कर दी है। निर्देशक कबीर खान ने ट्विटर ने जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी है।
कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग धड़ाधड़ खत्म हो रही है। हाल ही में फिल्म की एक्ट्रेस Zhu Zhu ने शूटिंग खत्म की। कबीर खान ने फैंस को ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए एक तस्वीर शेयर की है।

बता दें, फिल्म में इनका एक्ट्रेस का काफी दमदार किरदार है, जो सलमान खान के इर्द गिर्द घूमेगा। लद्दाख में शूटिंग से पहले Zhu Zhu ने हिंदी की ट्रेनिंग भी ली है।
1962 के इंडो- चीन युद्ध पर आधारित इस फिल्म में सलमान खान के साथ चीनी एक्ट्रेस Zhu Zhu, सोहेल खान, ज़ीशान अयूब और ओम पुरी जैसे कलाकार दिखेंगे। फिल्म साल 2017 के ईद पर रिलीज होगी।
''फिर एक साथ आएंगे शाहरूख- सलमान.. चलिए यह अच्छी अफवाह है.... ''
गौरतलब है कि कबीर खान और सलमान खान की साथ साथ यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने मिलकर एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है।


Click it and Unblock the Notifications