Good NEWS: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा बनी मां- बेस्ट फ्रेंड फराह खान ने शेयर की क्यूट सी तस्वीर
Recommended Video

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के घर बेटे का जन्म हुआ है। सानिया मिर्जा की खास दोस्त फराह खान ने एक प्यारी सी तस्वीर के साथ यह न्यूज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की है.. और लिखा- मैं खाला बन गई। शोएब ने जानकारी दी कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। कोई शक नहीं यह भारतीय और पाकिस्तानी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।
प्रियंका चोपड़ा की शादी की धमाकेदार तैयारी- न्यूयॉर्क में जश्न शुरु- देंखे Pics
फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'फाइनली लंबे समय बाद बहुत अच्छी खबर आ गई। शुभकामनाएं सानिया मिर्जा, शोएब मलिक और जाहिर तौर पर दादी-नानी, ईश्वर हमारे लिटिल एंजेल को आशीष दे..' बता दें, सानिया और फराह लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं और अक्सर साथ समय भी गुजारते हैं।

वहीं, शोएब मलिक ने ट्वीट कर कहा- यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बेटा हुआ है और मेरी गर्ल (सानिया) भी ठीक है और हमेशा की तरह मजबूत है.. अलहमदुलिल्लाह.. आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.. हम आभारी हैं.." सानिया और शोएब अपने बेटे का सरनेम मिर्जा-मलिक रखा है।
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान से जुड़े होने की वजह से सानिया- शोएब को अक्सर दोनों देशों के फैंस के प्यार के साथ साथ आलोचनाओं को भी सहना पड़ता है। ये जोड़ी काफी सुर्खियों में रहती है। हालांकि दोनों ने कभी लोगों की पहवाह नहीं की। हमारी ओर से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक को ढ़ेरों शुभकामनाएं..


Click it and Unblock the Notifications











