लैला, नये फोटोशूट ने बढ़ाई सन्नी की मार्केट वेल्यू
मुंबई। शूटआउट एट वडाला में आईटम सॉन्ग "लैला तेरी ले लेगी..." की लैला यानी सन्नी लियोन इन दिनों देश के अलग-अलग शहरों में ठुमके लगाने को बेताब हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि सन्नी अब पूरी तरह इंडियन आइटम गर्ल बन गई हैं, तो आप गलत हैं, क्योंकि उनके हॉट फोटोशूट अभी जारी हैं। कुल मिलाकर वो अपनी बनती हुई मार्केट को जल्द से जल्द भुनाना चाहती हैं।
पोर्न फिल्मों के बाद मॉडलिंग और फिर बॉलीवुड में कदम रखने वाली सन्नी ने हाल ही में बहुत ही उत्तेजक फोटोशूट दिया है। उस शूट की तस्वीरों में आप देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सन्नी कहीं न कहीं अपनी पुरानी छवि से पूरी तरह उबर नहीं पायी हैं। हालांकि लैला बनकर भी उन्होंने उत्तेजक अदाएं दिखायी हैं।
इन तस्वीरों से यह भी साफ है कि मैन फोर्स जैसी कई अन्य कंडोम या बिकनी बनाने वाली कंपनियों को भी वो आकर्षित करना चाहती हैं। इस मामले में सन्नी की रफ्तार काफी तेज है, ऐसा इसलिये क्योंकि उन्हें पता है कि मार्केट अभी गर्म है, उनके चर्चे गली-गली हो रहे हैं। अगर इस समय को नहीं भुना पाये, तो जल्दी ऐसा मौका नहीं मिलेगा। यही कारण है कि सन्नी लियोन के दाम भी अब काफी ऊपर निकल गये हैं।
तस्वीरों में देखें सन्नी की कातिल अदाएं


Click it and Unblock the Notifications











