राखी को भाये मोदी कहा करना चाहती हूं उनका प्रचार

मैं भी व्यक्तिगत तौर पर मोदी को काफी पसंद करती हूं अगर मेरे सामने अवसर आया या मुझे मौका मिला तो मैं जरूर मोदी के लिए चुनाव प्रचार करना पसंद करूंगी।
हालांकि उन्हें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी काफी पसंद हैं लेकिन वह मोदी के लिए ही काम करना चाहती हैं। मालूम हो कि राखी की पहली भोजपुरी फिल्म कट्टा तनल दुपट्टा पर. है जिसे लेकर राखी काफी उत्साहित हैं।
हां हां.. मैं हूं हर हाल में केजरीवाल से बेहतर: राखी सावंत
इससे पहले राखी तब सुर्खियों में आयी थीं जब शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित लेख में शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल को पागलों का सरदार कहा था और लिखा था कि उनसे बेहतर तो राखी दिल्ली और देश को संभाल सकती है। उद्धव की इस टिप्पणी पर राखी सावंत ने खुले तौर पर उद्धव ठाकरे की बात का समर्थन किया था और कहा था कि सच में, मैं केजरीवाल से बेहतर सरकार, देश और प्रशासन चला सकती हूं।
फिलहाल एक बार फिर से राखी ने हैरतअंगेज इच्छा जताई है देखते हैं राखी की इस बात पर बीजेपी समेत राजनैतिक दल क्या प्रतिक्रियाएं देते हैं?


Click it and Unblock the Notifications