..................... 'भुज' में नोरा फतेही निभाएंगी जासूस का किरदार? Item Girl Nora Fatehi will play as RAW Agent in Ajay Devgn's Bhuj The Pride Of India! - Hindi Filmibeat

'भुज' में नोरा फतेही निभाएंगी जासूस का किरदार? 'राजी' में आलिया भट्ट ने किया था ऐसा कमाल!

सुपरस्टार अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और नोरा फतेही स्टारर फिल्म भुज को लेकर काफी समय से चर्चा है और इस फिल्म को टलते हुए काफी समय गुजर चुके हैं। ऐलान हुआ था कि फिल्म भुज ओटीटी पर ही रिलीज होगी और हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। ट्रेलर रिलीज होते ही काफी बड़ा धमाका हुआ है और फैंस काफी ज्यादा खुश हुए हैं। लेकिन आज हम इस आर्टिकल पर अभिनेत्री नोरा फतेही की बात करेंगे जिन्होने भुज के ट्रेलर में फैंस को काफी बड़ा सरप्राइज दिया है।

जी हां, नोरा फतेही इस फिल्म में किस तरह के किरदार में हैं उसका खुलासा हुआ है। खबरों की मानें तो नोरा फतेही एक रॉ एजेंट की भूमिका में होंगी जो कि भारत के लिए पाकिस्तान में जासूसी करती नजर आएंगी।

nora fatehi, bhuj the pride of india , नोरा फतेही, भुज द प्राइड ऑफ इंडिया

इस किरदार को आलिया भट्ट के राजी के किरदार से मैच करते देखा जा रहा है। इसका मतलब है कि नोरा फतेही काफी बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। भुज द प्राइज ऑफ इंडिया कमाल की फिल्म साबित हो सकती है।

अजय देवगन ने चौंकाया

अजय देवगन ने चौंकाया

अभिनेता अजय देवगन ने एक बार फिर से चौंकाया है। ट्रेलर में उनका रोल काफी धमाकेदार लग रहा है। एक एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में उनका अभिनय देखने लायक होने वाला है। देशभक्ति से भरे किरदार करने के लिए वो हमेशा से जाने जाते हैं।

संजय दत्त की होगी वापसी

संजय दत्त की होगी वापसी

काफी समय से ऐसा देखा जा रहा है कि अभिनेता संजय दत्त किसी बड़ी हिट की तलाश में है। इस फिल्म से ऐसा लग रहा है कि वो वापसी करने में पूरी तरह से सफल होने वाले हैं। उनका रोल भी काफी दमदार लग रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एक गांव की लड़की का रोल किया है और वो इसमें काफी दमदार लग रहीं हैं। निर्देशक ने इस सच्ची कहानी को बखूबी पर्दे पर उतारने के फैसला किया है।

नोरा फतेही का नया अवतार

नोरा फतेही का नया अवतार

अब तक नोरा को आपने फिल्मों के गानों पर कमर मटकाते देखा होगा लेकिन इस फिल्म में वो काफी दमदार अभिनय करने वाली हैं।

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया का ट्रेलर देख लोग पहले ही काफी चौंक चुके हैं और नोरा फतेही का ये अंदाज लोगों को दीवाना बना चुका है। वो इस सच्ची कहानी की एक दमदार किरदार हैं।

करियर की नई शुरुआत

करियर की नई शुरुआत

इस फिल्म के साथ हम ये कह सकते हैं कि नोरा फतेही के करियर की नई शुरुआत होने वाली है। फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X