'खान बंधुओं से कम नहीं है मलाइका का जलवा'
बैंगलोर। की टॉप आईटम गर्ल के रूप में जानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा खान की आज एक मुकम्मल पहचान है। बतौर मॉडल अपने करियर का प्रारम्भ करने वाली मलाइका फिल्म 'दिल से' के 'छैया छैया गाने से पॉपुलर हुई थी। इसके बाद मलाइका ने एक आइटम गर्ल के रूप में अपनी पहचान बना ली। अपने पति अरबाज के साथ उन्होने एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला, जिसकी पहली फिल्म 'दंबग' सुपर हिट रही। इस फिल्म के गाने मुन्नी बदनाम हुई से उन्होने फिर से खुद को बॉलीवुड में स्थापित कर दिया।
वह अभिनेत्री, मॉडल, वीडियो जॉकी और टीवी प्रेजेंटर भी हैं। हालांकि वह एक अभिनेत्री के रूप में इतना सफल कभी नहीं रही। बिच्छू, मां तुझे सलाम, कांटे, ईएमआई, हेलो इंडिया और हाउसफुल सीरीज की फिल्मों में उन्होने काम किया।
अपने डांस स्किल्स के कारण मलाइका आज भी बतौर आइटम गर्ल फिल्म निर्माताओं की खास पसंद हैं। फिल्मों के अलावा मलाइका टीवी पर भी सक्रिय हैं। वह कई टीवी शो में बतौर जज काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications