..................... Item girl image may be dangerous for Katrina Kaif | कैट ले डूबेगी चिकनी चमेली और शीला की जवानी - Hindi Filmibeat

कैट ले डूबेगी चिकनी चमेली और शीला की जवानी!

katrina kaif
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज कल सबके लिए 'चिकनी चमेली' बनी हुईं हैं। जब से उन्होंने 'शीला की जवानी' और 'चिकनी चमेली' जैसे गानों में डांस किया है लोग बस उनकी ही तारीफें कर रहे हैं। वो धड़ा धड़ा आयटम नंबर बिना कुछ सोचे किए जा रही हैं। कहीं ऐसा ना हो कि बॉलीवुड में वो केवल आयटम गर्ल बनकर ही रही जाएं।

जी हां आपको बता दें की शीला की जवानी में उन्होंने सबको मदहोश किया था तब मुन्नी की बदनामी पर शीला की जवानी भारी पड़ गई थी। इसके बाद फिल्म बॉडीगार्ड में भी उन्होंने आयटम नंबर किया। इतना ही नहीं फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में भी वो कुछ इसी तरह के रूप में नजर आईं।

अब अग्निपथ में चिकनी चमेली का रूप लोगों को काफी पसंद आ रहा है, इतना ही नहीं खबर तो यह भी आ रही है कि वो फिल्म धूम 3 में आमिर खान के साथ भी आयटम नंबर करने वाली है।

बॉलीवुड में हर कोई जानते है कि कैट अपनी एक्टिंग से कम और सलमान से अपने रिश्ते, खूबसूरती एवं सेक्सी लुक के कारण ज्यादा जानी जाती हैं। ऐसे में अब अगर वो इसी तरह लगातार आयटम गर्ल बन लोगों का मन बहलाती रहीं तो उनकी पहचान आयटम गर्ल से ज्यादा कुछ नहीं होगी। हो सकता है तब वो कितनी भी फिल्मों में काम कर लें लेकिन उसके बाद भी वो अपनी इमेज से बाहर ना निकल पाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X