पद्मावती के साथ टक्कर...लेकिन सैफ अली खान को कोई समस्या नहीं..प्लान है तैयार

By Shweta

Recommended Video

Saif Ali Khan's Kaalakaandi Trailer RELEASED, Loaded with Abuses | FilmiBeat

सैफ अली खान की अगली फिल्म कालाकंदी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और उनकी फिल्म भी काफी मजेदार लग रही है। पहले फिल्म सितंबर 2017 में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर फिल्म को आगे खिसका दिया गया। अब आखिरकार फिल्म 12 जनवरी 2018 को रिलीज होगी।

हालांकि एक मुश्किल भरी बात ये है कि संजय लीला भंसाली ने अभी तक पद्मावती की रिलीज डेट नहीं अनाउंस की है। पद्मावती पहले 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म जनवरी 2018 में रिलीज होगी।

it-would-have-been-nice-see-kaalakaandi-release-with-padmavati-says-saif-ali-khan

ऐसे में अगर पद्मावती और कालाकंदी रिलीज होती है तो जाहिर है सैफ अली खान को रिलीज डेट आगे खिसकानी पड़ सकती है। सैफ अली खान ने कहा कि "अगर फिल्म पद्मावती के साथ रिलीज होती है तो मुझे कोई समस्या नहीं है। हम रिलीज डेट शिफ्ट करने की सोचेंगे लेकिन हम आशा करते हैंकि ऐसा ना हो।कालाकंदी एक ऐसी फिल्म है जिसपर मैं गर्व करता हूं।"

आपको बता दें कि इसी साल अक्टूबर में ही सैफ अली खान की शेफ भी रिलीज हुई थी लेकिन दर्शकों ने फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया। फिल्म को क्रिटिक्स ने जरुर सराहा था। सैफ अली खान की पिछली कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप हुई हैं और इस वक्त उन्हें एक सुपरहिट फिल्म की जरुरत है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X