वरुण धवन नहीं राजकुमार राव बने डेविड धवन की पहली पसंद..साथ करेंगे काम
फिल्ममेकर डेविड धवन ने बरेली की बर्फी देखने के बाद डेविड धवन राजकुमार राव से काफी इंप्रेस हुए थे। उन्हें फिल्म में राजकुमार राव इस कदर अच्छे लगे कि वो अपनी अगली फिल्म में राजकुमार राव को लेना चाहते हैं। वरुण धवन ने पहले भी एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पापा डेविड धवन और वो खुद राजकुमार राव के काम को बहुत ध्यान से देखते हैं।
राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें खुद भी डेविड धवन के साथ काम करके काफी खुशी होगी।उन्होंने कहा कि "मैं डेविड धवन की कॉमेडी फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। उनके साथ काम करना वाकई काफी मजेदार होगा।उन्होंने बरेली की बर्फी के बाद फोन कर मुझसे काफी देर तक बात की थी।"

उन्होंने कहा कि डेविड धवन ने उन्हें कहा कि "हम साथ में करेंगे..तू तो फाड़ देगा।" राजकुमार राव को बरेली की बर्फी के लिए डेविड धवन से तो न्यूटन के लिए अमिताभ बच्चन से काफी तारीफ मिली।" राजकुमार राव के लिए साल 2017 काफी शानदार रहा है और इसकी वजह उनकी शानदार एक्टिंग और मेहनत है।
फिलहाल राजकुमार राव की अगली फिल्म शादी में जरूर आना है तो वहीं डेविड धवन की जुड़वा 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। दर्शकों को दोनों के साथ में आने का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications