अलाउद्दीन के किरदार से बाहर नहीं निकल पा रहे रणवीर..किया बड़ा खुलासा
रणवीर सिंह पहली बार पद्मावत में विलेन के रूप में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में ही उनका अलाउद्दीन खिलजी का अवतार हर किसी को पसंद आया है और सभी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।इस तरह के किरदार को निभाने के बाद ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी चैलेंजिंग होता है।
रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के बारे में बात करते हुए कहा कि 'मैं पहला था जिसने नवंबर 2016 में शूटिंग शुरु की थी और मैं शूटिंग खत्म करने वाला आखिरी शख्स था। इसके लिए मुझे काफी एनर्जी की जरुरत पड़ती थी। इसका मुझपर वाकई असर हुआ।"

अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि "मैं कैरेक्टर में पूरी तरह घुस गया था। मैं हर दिन 12-14 घंटे शूट करता था।खासकर ये एक ऐसा किरदार था जो मेरी रियल लाइफ से काफी दूर है। ये किरदार मुझे गहराई तक लेकर गया और इससे पूरी तरह बाहर निकलने में समय लगेगा।"
रणवीर सिंह ने अपने किरदार के लिए कितनी मेहनत की है इसका अंदाजा ट्रेलर देखकर ही हो गया था। पद्मावत आखिरकार 25 जनवरी को सिनेमाघरों में तमाम तरह की कंट्रोवर्सी के बाद रिलीज हो रही है। कई राज्यों में फिल्म के बैन कर दिए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पर बैन भी हटा दिया है जो पद्मावत टीम के लिए राहत भरी खबर है।


Click it and Unblock the Notifications











