नरेंद्र मोदी बायोपिक: परेश रावल बोले चैलेंजिंग होगा ये रोल, जानिए किस महीने से शुरु होगी शूटिंग
इन दिनो बॉलीवुड मे बायोपिक्स का दौर चल रहा है और नेता से लेकर अभिनेता और स्पोर्ट्समैंन तक की बायोपिक बनाई जा रही है। ऐसे में चर्चा है कि भारत का वर्तमान प्रधानमंत्री नरेँद्र मोदी पर भी एक बायोपिक बनाई जाएगी और उसमें लीड रोल में परेश रावल नजर आने वाले है। बता दें कि परेश रावल ने खुद कहा है कि वो इस रोल को करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है और इस फिल्म को करना चाहते है।
बता दें कि परेश रावल ना सिर्फ एक बेहतर अभिनेता है वो बीजेपी के नेता भी हैं। उनको नरेंद्र मोदी कि इस बायोपिक के लिए काफी ज्यादा खुशी है। हालांकि उनका कहना है कि ये रोल इतना आसान नहीं होगा और काफी चैलेंजिंग रोल होने वाला है।

बता दें परेश रावल को एक से बढ़कर एक रोल करते हुए देखा गया। परेश रावल को पद्मश्री अवॉर्ड भी मिल चुका है और अभिनय के क्षेत्र में उन्होने काफी बड़े बड़े काम किए है।
इस फिल्म की बात करें तो फिल्म की कहानी पर अभी काम हो रहा है और जल्दी ही कहानी पूरी हो जाएगी। ऐसी खबरें आ ही है कि फिल्म की कहानी 15 अगस्त तक लिख दी जाएगी।
सूत्रों की माने तो फिल्म की कहानी लिखने के तुरंत बाद यानि सितंबर से फिल्म की शूटिंग शुरु हो सकती है। खबर है कि फिल्म को परेश रावल ही प्रोड्यूस कर रहे है पर डायरेक्टर का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।
बता दें इस फिल्म के चर्चे काफी ज्यादा जोरो पर है और लोग नरेंद्र मोदी के जीवन के बारे में जानना चाहते है। परेश रावल फिलहाल इस फिल्म के लिए खुद को तैयार कर रहे है।
हाल में रिलीज हुए एक और बायोपिक संजू के ट्रेलर में पता चला है कि परेश रावल फिल्म में सुनील दत्त का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है। फिल्म इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है। ये फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications
