सैफ के साथ कोई यारी-दोस्ती नहीं- परिणिती चोपड़ा
परिणिती चोपड़ा का हमेशा से कहना था कि वो सैफ अली खान की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके साथ काम करना चाहती हैं। यहां तक कि सैफ अली खान और परिणिती चोपड़ा ने साथ में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान एक दूसरे के साथ काम करते हुए काफी वक्त भी बिताया। अब सैफ अली खान के साथ परिणिती फिल्म भी कर रही हैं जिसका टाइटल अभी तक फिक्स नहीं है। इस फिल्म को लेकर परिणिती बेहद उत्साहित हैं लेकिन फिल्म की शूटिंग थोड़ा डीले हो गयी है।
परिणिती जिन्होंने अभी तक अपने करियर में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर जैसे नये और अपने साथ ही करियर शुरु करने वाले एक्टरों के साथ काम किया है, जल्द ही अपने से कई साल सीनियर बॉलीवुड के इकलौते छोटे नवाब सैफ अली खान के साथ नज़र आएंगी। लेकिन परिणिती इस बात से नर्वस नहीं हैं बल्कि काफी जोश में हैं। वनइंडिया के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान परिणिती ने सैफ के साथ काम करने को लेकर अपनी उत्सुकता को बयां करते हुए कहा- "फिल्हाल तो फिल्म थोड़ा डीले हो गयी है।"
"मैं दावत-ए-इश्क में व्यस्त हो गयी, उसके बाद किल दिल की शूटिंग में, दूसरी तरफ सैफ भी अपनी फिल्म हैप्पी एंडिंग में व्यस्त हो गये हैं। साथ ही दिनेश भी फाइडिंग फेनी व बदलापुर को लेकर व्यस्त हैं तो हमने फिल्म को आगे के लिए खिसका दिया है। सैफ की तो मैं बड़ी फैन रही हूं, उनके साथ यारी दोस्ती वाला रिश्ता नहीं है लेकिन नहीं है लेकिन हमने साथ में कुछ समय पहले एक अवॉर्ड फंक्शन किया था जिसके दौरान काम करते हुए हमने काफी वक्त साथ बिताया।"
"सैफ बहुत ही मजेदार इंसान हैं और उनके साथ काम करना बहुत ही रोमांचक होगा।"


Click it and Unblock the Notifications












