मैं तस्वीर में न्यूड नहीं हूं: वीना मलिक
वीना कहती हैं कि 'मैं यह मानती हूं कि मैंने एक बोल्ड शूट करवाया, लेकिन मैं न्यूड नहीं थी। टॉपलेस और न्यूड होने में बहुत अंतर होता है। आप बॉलीवुड में कई शूट देखेंगे, जहां एक्ट्रेस टॉपलेस होकर तस्वीर खिंचवाईं है, लेकिन उन्हें उसी तरह से ढंका जाता है, जैसा मुझे ढंका गया था।
आगे अपने पिता के इस तरह के व्यवहार को लेकर वीना का कहना है कि 'उन्होंने मुझसे बात नहीं की। उन्होंने मीडिया हाउस से बात की और मुझे बेदखल कर दिया। इसमें उनका कोई कुसूर नहीं है।'
वीना खुद को आदर्श मुस्लिम भी नहीं मानती हैं और वो यह कहती है कि मैं आदर्श इंसान भी नहीं हूं। लेकिन ऐसा कर मैने कोई गुनाह भी नहीं किया है। यह ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं। आज भी मेरे कई फैंस हैं जो मुझे पसंद करते हैं और मेरा सपोर्ट भी करते हैं।
खैर इस मामले में वीना खुद को पाक साफ बता रहीं हैं और उन्होंने 10 करोड़ का हर्जाना मांगा है वहीं मैगजीन के एडीटर का यह कहना हा कि मेरे पास पर्याप्त सबूत है कि वीना ने खुद न्यूड फोटोशूट करवाया है। साथ ही पत्रिका ने उल्टे वीना से 25 करोड़ का हर्जाना मांगा है।


Click it and Unblock the Notifications
