करण जौहर को पसंद आया कश्यप का अनुराग, पढ़े कसीदे

कितनी अजीब बात है ना ..कि कोई इंसान जो दूसरों को निर्देशित करता हो और उस काम में मास्टर हो, वो किसी के निर्देशन में काम करे और अपने निर्देशक की तारीफें करता थके नहीं तो आपको कैसा लगेगा। जाहिर है आपको अजीब से महसूस होगा।

और आपको जानकर डबल हैरत होगी कि यह अजीबो-गरीब काम किया है फिल्मकार करन जौहर ने, जो कि अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म 'बाम्बे वेल्वेट' में अभनिय करते नजर आएंगे।

Must Warch: 'बाम्बे वेल्वेट' की शानदार तस्वीरें

वह कहते हैं कि अनुराग कश्यप के निर्देशन में फिल्म में काम करना मजेदार था। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है, सिर्फ एक दिन की शूटिंग बाकी है।

करण जौहर ने कहा कि अनुराग के निर्देशन में काम करना बहुत अच्छा था। मेरे अधिकांश दृश्य रणबीर कपूर के साथ हैं। इसलिए आधिकारिक तौर पर, वह मेरे पसंदीदा सह-कलाकार हैं और अनुराग कश्यप मेरे मनपसंद निर्देशक हैं। वास्तव में मेरे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है।"

कश्यप ने कहा कि 'बाम्बे वेल्वेट' लगभग एक प्रेमकहानी है। अभी तो यह सिर्फ एक प्रेम कहानी है और बाकी बात हम जल्द आपको बताएंगे। फिल्म का ट्रेलर अक्टूबर में रिलीज होगा । मालूम हो कि 'बाम्बे वेल्वेट' इस साल 28 नवंबर को रिलीज होनी है, जिसमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X