तीन गुना मुश्किल था 'तेरी मेरी कहानी' को बनाना: कुणाल कोहली

हम तुम जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुके कुणाल कोहली कहा कि उन्होंने 1910 के दशक को इसलिए चुना क्योंकि वो आजादी के संघर्ष को अलग नज़रिये से दिखाना चाहते थे। प्रियंका ने एक पंजाबी का किरदार निभाया है और शाहिद ने एक कैसोनोवा का।
कुणाल ने ये भी कहा "हर कोई इतिहास के प्रति बहुत सीरियस सोच रखता है। उन्हें लगता है कि वो समय बहुत अनरोमांटिक और बेरंग था। मेरे हिसाब से वो समय बहुत अलग था। मुझे लगा कि शाहिद के कैसोनोवा टाइप के कैरेक्टर को उस समय में दिखाना बहुत रोमांचक होगा।"
उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म में अपने पसंदीदा कलाकारों जैसे दिलीप कुमार, देव आन्नद, शम्मी कपूर और राज कपूर की झलक भी दिखाई है।
कुणाल कोहली तेरी मेरी कहानी प्रियंका चोपड़ा शाहिद कपूर kunal kohli priyanka chopra shahid kapoor teri meri kahaani


Click it and Unblock the Notifications