जानिए क्यों विद्या ने सुजॉय को बोला सॉरी?
विद्या ने कहा कि पिछले दिनों उन्हें कहानी फिल्म के निर्माता सुजॉय को 'दुर्गा रानी सिंह' के लिए ना बोलना पड़ा क्योंकि वो चरित्र रोल नहीं करना चाहती थीं। विद्या ने कहा कि द डर्टी पिक्चर करने के बाद उनके पास इस तरह के रोलों वाली फिल्मों की भरमार लग गयी थी इसलिए उन्हें सुजॉय को भी ना बोलना पड़ा।
हालांकि मुझे इस बात का काफी अफसोस भी है क्योंकि हम दोनों ने मिलकर फिल्म 'कहानी' का निर्माण किया था। एक तरह से हम दोनों कहानी के माता-पिता की तरह हैं। फिल्म 'दुर्गा रानी सिंह' के लिए उन्हें न कहने का निर्णय लेना मेरे लिए बेहद मुश्किल था। मेरे पास कोई विकल्प नहीं था।"
विद्या के न कहने के बाद घोष की इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए कंगना राणाउत से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया। अब निर्देशक कथित तौर पर अपनी इस फिल्म के लिए उपयुक्त नायिका की तलाश में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












