अलग-अलग भूमिकाएं मेरे लिए चुनौती : दीपिका

दीपिका कहती हैं, "'ब्रेक के बाद' में इमरान खान हैं। इस फिल्म का निर्देशन दानिश असलम ने किया है और फिल्म के निर्माता कुनाल कोहली हैं। यह एक युवा जोड़े की ऐसी प्रेम कहानी है, जिसमें दोनों का अलगाव हो जाता है और बाद में फिर दोनों एक साथ आने की कोशिश करते हैं। यह फिल्म 26 नवम्बर को प्रदर्शित होगी।"
अपनी दूसरी फिल्म के बारे में दीपिका ने बताया, "'खेलें हम जी जान से' को आशुतोष गोवारिकर ने बनाई है और इसे भारत में ब्रिटिश काल से लिया गया है। यह एक ऐसी कहानी है जिसमें 18 अप्रैल 1930 की रात को एक के बाद एक कई हमले होते हैं। यह फिल्म मानिनी चटर्जी की पुस्तक पर आधारित है। इसमें अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।"
गौरतलब है कि दीपिका ने बॉलीवुड में वर्ष 2007 में दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'बचना ए हसीनों', 'चांदनी चौक टू चाइना' और 'लव आजकल' में अपनी अदाकारी का हुनर दिखा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











