मैं जॉन की दीवानी हूं : पाखी

john-abraham
कॉलेज के दिनों से ही अभिनेता जॉन अब्राहम से प्रभावित रहीं पटकथा लेखिका व अभिनेत्री पाखी कहती हैं कि जब वह अपनी पहली पटकथा लिखने के लिए बैठीं तो मुख्य भूमिका के लिए उनके दिमाग में जॉन ही थे। पाखी अपने पति अब्बास टायरवाला के निर्देशन में 'झूठा ही सही' फिल्म में अभिनय कर रही हैं। उन्होंने इस फिल्म की पटकथा भी लिखी है।

पढ़े : मैंने जॉन को किस नहीं किया : पाखी तायरवाला

वह कहती हैं, "मैं जब कॉलेज में थी तभी मैंने जॉन के लिए यह पटकथा लिखी थी लेकिन उस समय वह उपलब्ध नहीं थे। बाद में अब्बास से मेरी शादी के बाद वह किसी और परियोजना को लेकर जॉन से मिलने गए थे तब उन्होंने उन्हें इस संबंध में भी बताया और जॉन ने तुरंत स्वीकृति दे दी। इस भूमिका के लिए किसी और को लेने की कोई संभावना ही नहीं थी। इसमें शुरुआत से ही जॉन को लेने के विषय में सोचा गया था।"

पढ़े : 10 करोड़ का बीमा चाहते हैं जॉन

छब्बीस वर्षीय पाखी कहती हैं, "किसी भी सनकी प्रशंसक की तरह मैं भी जॉन की तस्वीरें इकट्ठी करती थी और यहां तक कि लोकप्रिय गीत 'आवारापन' ('जिस्म') मेरे मोबाइल की कॉलर ट्यून है।" पाखी ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया कि जब उन्हें जॉन के साथ काम करने का अवसर मिला तभी उन्हें यह पता चला कि उनमें सितारों जैसे नखरे नहीं हैं। वह कहती हैं कि जॉन के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा।

'झूठा ही सही' अक्टूबर में प्रदर्शित होगी। इस रोमांस से भरपूर हास्यप्रधान फिल्म में सिद्धार्थ (जॉन) को झूठ बोलने की आदत है और इस कारण उनके व उनकी प्रेमिका निश्का (पाखी) के बीच टकराव होता है। पाखी इससे पहले हंसल मेहता की फिल्म 'ये क्या हो रहा है' में अभिनय कर चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X