''मैं HOT हूं..ये बात समझाने में मुझे तीन साल लग गए''
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हिंदी फिल्मों में 2013 में डेविड धवन की फिल्म चश्मे बद्दूर से डेब्यू किया था। वहीं एक बार फिर वो उन्हीं की फिल्म जुड़वा 2 में नज़र आएंगी। इस फिल्म में वो वरुण धवन के अपोज़िट दिखेंगी।

यूं तो आप जानते ही होंगे कि ये फिल्म 1997 में सलमान खान की फिल्म जड़वा का सीक्वल है। उस फिल्म में सलमान खान ने डबल रोल निभाए थे। तो अब वहीं डबल रोल निभाएंगे वरुण धवन। सलमान खान के साथ उस फिल्म में करिश्मा कपूर और रंभा लीड रोल में थीं।
Recommended Video

तो वहीं इसके सीक्वल में फीमेल लीड रोल निभाएंगीं जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू। उस समय पर रंभा और करिश्मा दोनों ने ही फिल्म में काफी ग्लैमरस रोल निभाया था। हाल ही में तापसी ने अपने रोल को लेकर बात की है।
ALERT..अजय देवगन और एक्ट्रेस का होगा ज़बरदस्त रोमांस..HOT तस्वीरें वायरल !
तापसी ने बताया कि ये एक फन फिल्म है। इसमें आपको डांस भा काफी देखने को मिलेगा। वहीं इसी के साथ फिल्म में काफी ग्लैमरस भी है।
तापसी ने बताया कि मैंने साउथ फिल्मों में एक ग्लैमरस एक्ट्रेस के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन यहां मुझे लोगों को ये समझाने के लिए तीन साल गए कि जुड़वा 2 के लिए जितना ग्लैमर चाहिए मैं उतनी ग्लैमरस हूं।
मुझे हंसी आती है कि दो इंडस्ट्री इतनी अलग अलग हो सकती हैं। वैसे कोई दो राय नहीं है कि तापसी काफी हॉट और ग्लैमरस हैं..इसी बात पर देखिए उनकी कुछ हॉट तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications