जबरदस्त एक्शन ही नहीं, सलमान खान की रेस 3 में होगा ये खास धमाका- जानें DETAILS
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म रेस 3 का ट्रेलर बस चार दिनों में रिलीज होने वाला है। लिहाजा, फिल्म से जुड़ी छोटी बड़ी बातें अब बाहर आ रही है। सलमान खान स्टारर रेस 3 में धमाकेदार एक्शन के साथ साथ इस बार म्यूजिक पर भी काफी ध्यान दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर विशाल मिश्रा ने कहा कि फिल्म में 6 गाने हैं, जिसे पूरा करने में 2 साल का वक्त लगा है।
अजय देवगन नहीं.. इस स्टार के साथ एक्शन- थ्रिलर फिल्म लॉक
उन्होंने आगे कहा- फिल्म में तीन गाने पूरे रोमांटिक हैं। इनमें से एक गाने की लिरिक्स खुद सलमान खान ने लिखी है। दर्शकों को रेस 3 का एल्बम काफी पसंद आने वाला है। सलमान खान ने लिरिक्स से लेकर म्यूजिक तक अपने फैंस को ध्यान में रखकर ही तैयार कराया है।

सलमान ने फिल्म का कोई भी गाना बिना देखे या बिना सुने पास नहीं होने दिया। रेस का थीम सांग 'अल्लाह दुहाई है' भी इस फिल्म में जोड़ा गया है, लेकिन कुछ अलग अंदाज में। दरअसल, सलमान नहीं चाहते हैं कि रेस 3 सिर्फ कार रेसिंग और एक्शन फिल्म बनकर रह जाए।


Click it and Unblock the Notifications