ऐसा लगता है हमलोग क्रिमिनल हैं - करण जौहर
जब से कंगना रनौत ने नेपोटिज़्म पर अपना बयान दिया है तभी से ही मानों इंडस्ट्री में भूचाल सा आ गया है। कुछ कह रहे हैं कि नेपोटिज़्म जैसा कुछ नहीं हैं तो वहीं कुछ कह रहे हैं कि इंडस्ट्री में वाकई में भाई भतीजेवाद को बढ़ावा दिया जाता है। कंगना जब कॉफी विद करण में आई थीं तो उन्होंने सरेआम करण को बोला था कि वो भाई भतीजेवाद को बढ़ावा देते हैं।
नेपोटिज्म को लेकर सबसे अधिक निशाने पर अब तक करण जौहर ही रहें हैं। हाल में एक फिल्म फेस्टिवल में जब उनसे नेपोटज्म पर फिर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "ऐसा लगता है कि क्रिमिनल हैं और हर जगह हमें कानूनी नोटिस दिया जाएगा क्योंकि हम बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे हैं और इस क्षेत्र में हैं।"

इसी फिल्म फेस्टिवल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी खुलकर नेपोटिज्म पर अपनी बात रखी। रणबीर कपूर ने कहा कि मेरे पूर्वजों ने काफी मेहनत की ताकि अच्छी जिंदगी दे सकें और अब मैं भी अपने बच्चों को हर तरह से मदद करने की पूरी कोशिश करूंगा।


Click it and Unblock the Notifications