''शाहरूख, सलमान खान जिस तरह स्टारडम संभालते हैं.. वह टैलेंट है....''
अनुष्का शर्मा ने कहा कि शाहरूख खान, सलमान खान जिस तरह स्टारडम संभालते हैं.. वह एक टैलेंट है।
एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में देकर अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसस में शुमार हो चुकी हैं। स्टारडम के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने कहा, मैं उस तरह स्टारडम संभाल ही नहीं पाउंगी, जिस तरह शाहरूख खान, सलमान खान ने संभाला है। वह भी एक टैलेंट है।
शाहरूख, ऋतिक को पीछे करेगी ये फिल्में.. टॉप लिस्ट में बनेगी जगह!
हम्मम.. इसमें तो कोई शक नहीं कि वर्ल्डवाइड इतनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग होते हुए भी शाहरूख, सलमान, आमिर ने आज तक कभी अपने फैंस को निराश नहीं किया है।

बता दें, अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस में शामिल हैं, जिन्होंने तीनों खान के साथ काम किया है। आमिर खान के साथ पीके, सलमान खान के सुल्तान, जबकि शाहरूख के साथ डेब्यू फिल्म रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान और अब इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगी।
''शाहरूख खान भी आज TOP पर हैं.. बिना किसी पर उंगली उठाए....''
अपनी सफलता पर अनुष्का का कहना है कि, मैंने अभी स्टारडम हासिल नहीं किया है। लेकिन उसे सोचते ही मुझे डर लगने लगता है। मुझे सलमान, शाहरूख, आमिर जैसी स्टारडम नहीं मिली है। लेकिन सोचिए, उन्हें कितना कुछ सहना पड़ता है। मैं ऐसा स्टारडम हैंडल नहीं कर पाउंगी।
अनुष्का ने शाहरूख के बारे में बात करते हुए कहा, मैंने हाल में ही शाहरूख के साथ फिल्म खत्म की है। जिस तरह वे मेहनत करते हैं, उनमें जितना जोश है। हर निर्देशक को बराबर इज्जत देते हैं, वह काबिलेतारीफ है।


Click it and Unblock the Notifications