बैंड बाजा बारात तो होगा लेकिन दूल्हा रितेश देशमुख नहीं होंगे!

जी हां अभी रितेश और जेनेलिया शादी के बंधन से कोसो दूर हैं पहले रितेश के भाईयों की शादी होगी तब जाकर कहीं रितेश का नंबर आएगा। फिलहाल आप उनके भाई की शादी से ही खुश हो लें जो वासु भगनानी की बेटी हनी से शादी कर रहे हैं। आखिर बाद में तो हिरो रितेश का ही नंबर आएगा।
वैसे अगर ध्यान दें तो हम आपको बता दें कि इनका प्राभरा ये रिश्ता लगभग 9 सालों से चला आ रहा है। इस मामले में कोई भी खुलकर बोलने से हमेशा ही बचते हैं। दोनों एक दूसरे को दोस्त बताते हैं लेकिन बॉलीवुड में काफी लोग जानते हैं कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती नहीं है। ऐसे में इन दोनों ने अपनी फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' की तरफ लोगों का ध्यान खिंचने के लिए अच्छी चाल चली है। हम तो यही कहेंगे की इन दोनों की फिल्म भी हिट हो जाए और इनका लव भी।
जेनेलिया डिसुजा तेरे नाल लव हो गया रितेश देशमुख शादी genelia dsouza marriage ritesh deshmukh tere naal love ho gaya


Click it and Unblock the Notifications