इस एक्ट्रेस ने कहा- ''ये मेरी बॉडी है.... और मुझे इससे प्यार है..''
विद्या बालन ने अपने वजन पर कमेंट होने की बात पर कहा कि ये मेरा शरीर है और मुझे इससे प्यार है।
लगभग 10 सालों से बॉलीवुड का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस विद्या बालन को कई बार उनके वजन को लेकर निगेटिव कमेंट्स सुनने पड़े हैं। लेकिन विद्या को ऐसे कमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह काफी कान्फिडेंट हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विद्या बालन ने कहा, ये मेरा शरीर है और मुझे इससे प्यार है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोचते हैं। मैं खुद को शीशे में देखती हूं, तो मैं खुद को अपने पहनावे के साथ खुश देखती हूं.. बाकी अलग अलग लोग की अलग अलग सोच होती है।
#Drugs: कंगना 'अफीम'.. आलिया 'कोकैन'.. सलमान खान भी ड्रग्स से नहीं बचे!
गौरतलब है कि 2017 में विद्या बालन फिल्म बेगम जान में दमदार किरदार निभाते दिखेंगी। जहां तक चकलाघर की मालकिन के रूप में दिखेंगी।
बेगम जान बहुत ही सीरियस मुद्दे पर बनी फिल्म है। फिल्म का प्लॉट 1947 का है और फिल्म दिखाती है कि देश के विभाजन के दौरान वेश्यालय में विस्थापित महिलाओं को किस प्रकार की स्थितियों का सामना करना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications











