सलमान भाई संग काम करके तो मैं धन्य हो गया: रणदीप हुड्डा

बेहद ही कम समय में दर्शकों के बीच में अपनी जगह बनाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा अपने आप को खुशनसीब मानते हैं क्योंकि उन्हें बहुत जल्द ही सलमान खान सरीखे हीरो के साथ काम करने का मौका मिला है। रणदीप इन दिनों सलमान खान के साथ निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'किक' में काम कर रहे हैं।

Pics: किक में सलमान संग रणदीप

इस बारे में बात करते हुए रणदीप ने कहा कि मैंने 'किक' में अपने अनुभव का लुत्फ उठाया। मुझे ऐसी बहुत सी चीजें करने को मिलीं, जो कभी अपनी फिल्मों में नहीं की थीं। और सलमान भाई के साथ काम करना बहुत प्रेरणादायक है।"

मालूम हो कि रणदीप फिल्म की पूरी यूनिट के साथ हाल ही में पोलैंड से लौटे हैं। रणदीप ने कहा, "मेरे ख्याल से यह एक दमदार फिल्म है। मुझे महसूस हो रहा है कि यह बहुत बड़ी सफल होने जा रही है।"

'किक' वर्ष 2009 में इसी नाम से बनी तेलुगू फिल्म का रीमेक है। फिल्म में जैकलिन फर्नाडीस और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी हैं। रणदीप की इस साल फरवरी में फिल्म हाइवे रिलीज हुई थी जिसने कि ठीक-ठाक व्यवसाय किया है।

इस फिल्म के बाद समीक्षकों की नजर में भी रणदीप सुपरहीरो बन गये हैं देखते हैं कि फिल्म 'किक' में वो क्या कमाल करते हैं क्योंकि सलमान की फिल्म में सलमान के अलावा तो कोई और पावरफूल होता नहीं हैं ऐसे में रणदीप कैसे अपनी उपस्थिति लोगों के बीच में दर्ज कराते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X