श्रद्धा ने बताया लोगों के सामने लाइव गाने का एक्सपीरियंस..शेयर की बातें!
श्रद्धा कपूर ने बताया लोगों के सामने लाइव गाना कितना कमाल का अनुभव होता है। श्रद्धा ने अपनी सिंगिंग के और भी एक्सपिरियंस शेयर किए हैं..आइए जानते हैं।
इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने एक्टिंग करियर के साथ-साथ सिंगिंग करियर को भी खूब एंजॉय कर रही हैं। फिल्म 'एक विलेन' के गाने 'गलियां' से सिंगिंग में डेब्यू करने वालीं श्रद्धा कपूर कि गायिकी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

श्रद्धा ने हाल ही में लोगों के सामने लाइव गाने के अपने अनुभव को शेयर किया है। श्रद्धा ने बताया ''लोगों के सामने लाइव गाना वाकई में एक बेहतरीन अनुभव होता है। लाइव गाने के दौरान जो एनर्जी मिलती है वो कमाल की होती है। मुझे ये वाकई में काफी कमाल का लगा''।
#Leaked: अगली फिल्म की शूटिंग शुरू और लीक हुई दीपिका की ये तस्वीरें!
आपको बता दें कि श्रद्धा अब काफी अच्छी क्लासिकल सिंगर बन चुकी हैं और हाल ही में उन्होंने अलग-अलग शहर में लाइव पर्फॉर्मेंस भी दी है। सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा खुद को सिंगिंग में काफी कंफर्टेबल महसूस करती हैं और इसे पूरी तरह एंजॉय भी करती हैं।
बात करें श्रद्धा की फिल्म की तो, जल्द ही फरहान अख्तर निर्देशित रॉक ऑन 2 में श्रद्धा अपना कमाल दिखाती नज़र आएंगी। फिल्म कल यानि 11 नवंबर को रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications











