"मुझे लगता है बहुत हो गया...अब मुझे ऐश्वर्या से दोस्ती कर लेनी चाहिए"
शाहरूख खान इस बार कॉफी विद करण पर खुलकर बात करते दिखे और उन्होंने ऐश्वर्या राय और अपनी दोस्ती पर भी बात की। वो बात जो इतने दिनों से बस सबको लगती थी।
गलतियां कर के उन्हें मान लेने के लिए काफी हिम्मत चाहिए और ऐसा ही कुछ शाहरूख खान ने कॉफी विद करण के एपिसोड में किया। बात बहुत ही छोटी सी थी लेकिन काफी गहरी थी। इसलिए हमें लगा कि याद दिलाना तो बनता है कि बात उठी क्यों।
दरअसल, करण जौहर ने शाहरूख से सवाल पूछा कि अनुष्का, ऐश्वर्या और में से किसके साथ दोस्ती करेंगे, किसके साथ शादी करेंगे और किसे जान से मार देंगे। शाहरूख खान का जवाब काफी दिलचस्प था।

शाहरूख ने कहा कि कैटरीना से मैं शादी कर लूंगा क्योंकि वो सिंगल है और अनुष्का को जान से मार दूंगा क्योंकि वो मस्त है वो बुरा नहीं मानेगी। ऐश्वर्या को अगर जान से मारूं तो वो भी मुझे जान से मार देने के लिए दौड़ पड़ेगी। इसलिए ऐश्वर्या से मैं दोस्ती करूंगा और वैसे भी बेहतर है कि काफी समय हो चुका है और अब मुझे ऐश्वर्या से दोस्ती कर लेनी चाहिए।
बॉलीवुड के पुराने पन्ने पलटे जाएं तो सबसे कंट्रोवर्शियल बातें सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप से निकलकर आती हैं। जब तक दोनों बॉलीवुड के पावर कपल थे सब बढ़िया था लेकिन इनके ब्रेकअप ने बहुत लोगों की मुश्किल बढ़ा दी थी।
["ऐश मुझे कमिटमेंट नहीं दे रही थी, मैंने धमकी दी" - सलमान]
उस दौरान बॉलीवुड में सलमान, शाहरूख, प्रीती ,रानी, करण, फराह, ऐश सबका एक ग्रुप था। लेकिन ब्रेकअप के बाद अचानक से ही सबके सामने एक ही मुश्किल थी, अपना साइड चुनना।
और सबका साइड ज़ाहिर था - सलमान! इस बात से ऐश्वर्या राय को बहुत चोट भी लगी और उनका काफी नुकसान भी हुआ। काफी समय तक उन्होंने बॉलीवुड में दोस्त बनाए ही नहीं।
["मैं बेवकूफ हूं जो मैंने 3 इडियट्स जैसी फिल्म छोड़ दी!"]
ऐश्वर्या राय ने साफ साफ सिमी ग्रेवाल के इंटरव्यू में कहा भी कि शाहरूख ने उस वक्त उन्हें पांच फिल्मों से रिप्लेस करवाया था और उन्होंने ऐसी उम्मीद ही नहीं की थी।
हालांकि कुछ सालों पहले ही एक पार्टी में शाहरूख और ऐश्वर्या मिले और शाहरूख ने सामने से आकर उन्हें बीती बातों के लिए सॉरी कहा। और अब शायद दोनों में सब कुछ ठीक है।
लेकिन उस दौरान सलमान का साइड लेने की वजह से ऐश्वर्या राय का काफी नुकसान हुआ था। उनके दोस्तों ने उनका साथ तो छोड़ा ही, साथ ही उन्होंने काफी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से हाथ धोया - सलमान के कारण!


Click it and Unblock the Notifications



