तीसरी बार बनेगी नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की जोड़ी, इस फिल्म में करेंगें रोमांस
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे बॉलीवुड के दो ऐसे नाम जिन्होने काफी ज्यादा संघर्ष किया है लेकिन जब उनका सितारा चमका तो वो छा गए। बता दें कि दोनो ने एक साथ दो फिल्मों में काम किया है जिसमें बदलापुर और मांझी द माउंटमैंन शामिल है। बता दें कि दोनो अब साथ में काम करने को लेकर हैट्रिक मारने वाले है और काफी जल्दी साथ में एक और फिल्म में नजर आने वाले है।
इस फिल्म का नाम है रात अकेली है जो कि एक रोमांटिक फिल्म साबित होने वाली है। पता चला है कि निर्देशक हनी त्रेहन इस फिल्म को निर्देशित कर रहें है जिसके लिए उनको किसी एक्ट्रेस की तलाश थी जो कि नवाज के साथ फिट बैठ सके।

यही कारण है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और और राधिका आप्टे को इस फिल्म में मौका मिल सकता है। बता दें कि हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे दोनो की नेटफ्लिक्स पर छाए रहे हैं और लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आए थे।
अब देखना ये है कि दोनो एक साथ रोमांस करते हुए कैसे लगते है। इस समय नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म बाला साहब ठाकरे के जीवन पर बन रही फिल्म में उनका ही किरदार निभा रहे है जिसकी शूटिंग इस समय काफी ज्यादा जोरों से चल रही है। फिल्म का पहला लुक जारी हुआ था तो नवाज ने सबको चौंका दिया था।


Click it and Unblock the Notifications