पार्ट 1 हिट, पार्ट 2 सुपरहिट, पार्ट 3 ब्लॉकबस्टर लेकिन पार्ट 4 से OUT होगा ये सुपरस्टार!
जैकलीन फर्नाडीज़ आजकल बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी बनी हुई। रेस 3 के बाद उनकी अगली फिल्म होगी सुशांत सिंह राजपूत के साथ धर्मा प्रोडक्शन्स की ड्राइव। लेकिन अब जैकलीन फर्नांडीज़ को साजिद खान ने उनकी ही फिल्म से निकाल दिया है।
खबर है कि साजिद खान ने साफ कर दिया है कि वो जैकलीन के साथ किसी भी कीमत पर काम नहीं करेंगे। अब ये दुखी करने वाली बात इसलिए है कि अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के अलावा, जैकलीन फर्नांडीज़ ही हाउसफुल के तीनों पार्ट का हिस्सा रही हैं।

जहां पहले पार्ट में जैकलीन फर्नांडीज़ ने धन्नो करके सबका दिल जीता था। उस वक्त, साजिद खान जैकलीन फर्नांडीज़ को डेट कर रहे थे। इसके बाद पार्ट 2 और 3 में जैकलीन ने फीमेल लीड निभाया था।
साजिद और जैकलीन का ब्रेकअप बहुत ही बुरे तरीके से हुआ था और साजिद खान ने अपनी फ्लॉप फिल्मों का दोष जैकलीन पर मढ़ते हुए कहा था कि जीवन में अगर एक लड़की हो तो सारा फोकस चला जाता है।
उस दौरान साजिद खान ने हमशकल्स और हिम्मतवाला रीमेक बनाई थी। खैर, जैकलीन, साजिद नाडियाडवाला के काफी करीब हैं, जो कि फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। ऐसे में देखना है कि कौन सा साजिद किस साजिद की बात मानता है।
बहरहाल, फिल्म में स्टार कोई भी हो लेकिन हाउसफुल सीरीज़, बॉलीवुड की बेस्ट बॉक्स ऑफिस सीरीज़ में शामिल है। जानिए इन सीरीज़ की लिस्ट -


Click it and Unblock the Notifications

