'इस बार ईदी देगा विलेन', जॉन अब्राहम ने 'एक विलेन रिटर्न' की रिलीज डेट का किया ऐलान!
लगातार फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान हो रहा है और ऐसा लग रहा है कि जैसे मेकर्स सिर्फ महाराष्ट्र के थिएटर्स खुलने का इंतजार कर रहे थे। कोरोना की दूसरी लहर के बाद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने मीटिंग के बाद 22 अक्टूर से थिएटर्स खोलने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद से लगातार फिल्मों की रिलीज का ऐलान हो रहा है। अब अभिनेता जॉन अब्राहम ने एक बड़ा ऐलान किया है जो कि लगभग सभी को चौकाने वाला है।
बता दें कि उनकी फिल्म एक विलेन रिटर्न ईद 2022 के मौके पर रिलीज होगी। इस बात का ऐलान करते हुए जॉन अब्राहम ने एक पोस्टर साझा किया है और कैप्शन काफी मजेदार है।

जॉन अब्राहम लिखते हैं.. 'इस बार ईदी विलेन देगा। तारीख आप याद रखना, 8 जुलाई 2022.. जैसे ही इसका ऐलान हुआ फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं।

स्टारकास्ट
इस फिल्म की बात करें तो जॉन के अलावा फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि एक विलेन में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख नजर आए थे और फिल्म ने कमाल किया था।

मोहित सूरी ने इसको निर्देशित किया है
मोहित सूरी ने इसको निर्देशित किया है और सभी जानते हैं कि वो कितना शानदार निर्देशक हैं। भूषण कुमार को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। इस बार जॉन अब्राहम का ईद पर आना इस बात की गवाही देता है कि सलमान खान इस बार ईद पर नहीं आ रहे हैं।

क्यों सलमान खान नहीं आएंगे ईद पर?
इसका कारण है शाहरुख खान कि फिल्म पठान। खबर थी कि पठान की कड़ी सलमान खान की टाइगर 3 से जुड़ी हुई है। जहां से पठान खत्म होगी वहीं से टाइगर 3 की शुरुआत होगी। यही कारण है कि सुपरस्टार सलमान खान के फैंस इस बार ईद पर उनको नहीं देख पाएंगे।

हिंट अभी तक नहीं दी गई है
फैंस के अंदर एक निराशा ये भी है कि दोनों सुपरस्टार्स की तरफ से किसी तरह की हिंट अभी तक नहीं दी गई है कि ये फिल्में कब सामने आने वाली हैँ।

सत्यमेव जयते 2
जॉन अब्राहम एक विलेन रिटर्न के अलावा सत्यमेव जयते 2 को लेकर भी काफी बिजी हैं। खबरें हैं कि ये फिल्म बड़ा धमाका करेगी और अभिनेता काफी दमदार नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











