..................... It's 'Bang Bang' time in Abu Dhabi for a month for the shooting - Hindi Filmibeat

रोमांस के बाद 'बैंग बैंग' का एक्शन शूट करेंगे' रितिक-कैटरीना

हमने आपको खबर दी थी कि मंगलवार की रात को मुंबई फिल्मसिटी में फिल्म 'बैंग बैंग' का एक रोमांटिक गाना शूट किया गया हऐ तो वहीं अब फिल्म का एक्शन सीन शूट होने जा रहा है जिसके लिए रितिक रोशन और कैटरीना कैफ फिल्म 'बैंग बैंग' की एक महीने की शूटिंग के लिए अबुधाबी जा रहे हैं।

'बैंग बैंग' की एक महीने की शूटिंग के लिए अबुधाबी जा रहे हैं

हां कैटरीना और रितिक फिल्म 'बैंग बैंग' के लिए खतरनाक एक्शन दृश्य फिल्माएंगे। इसलिए दोनों कलाकार अबुधाबी में एक महीने रुकेंगे।"निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'बैंग बैंग' का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज कर रहा है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विजय सिंह ने कहा, "बैंग बैंग' की शूटिंग बढ़िया चल रही है। यह एक्शन और रोमांच का अच्छा मेल है। फिल्म दो अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही है।"

आपको बता दें कि फिल्म बैंग-बैंग हॉलीवुड की हिट फिल्म 'नाइट एंड डे' की हिंदी रीमेक है।जिसके हीरो-हिरोईन एक्शन करते हैं, पागलों की तरह डांस करते हैं और एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। फिल्म में संगीत विशाल-शेखर का है तो फिल्म की स्टोरी पटकथा सुजॉय घोष और सुरेश नायर ने लिखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X