मुझे पसंद हैं डर्टी रोल करनाः नसीरूद्दीन शाह

अपने कैरीयर के 30 साल बॉलीवुड को दे चुके नसीरुद्दीन शाह ने अब तक कई फिल्मों में अलग अलग तरह की भूमिकाएं निर्भाइ हैं और वे आमतौर पर सकारात्मक किरदारों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल के वर्षों में निभाए उनके किरदार लोगों को एक बार फिर सोचने पर मजबूर करेंगे।
उन्होंने कहा, मुझे नकारात्मक किरदार निभाने में काफी मजा आ रहा है। मुझे अच्छे इंसान की भूमिकाएं कर्तइ पसंद नहीं हैं, यह काम बहुत उबाउ है। मेरे पसंदीदा किरदारों में मिर्च मसाला और मोहरा की भूमिकाएं शामिल हैं। ये वे किरदार हैं जो मेरे करीब हैं और मुझे उनमें काफी मजा आया। अभिनेता ने कहा, द डर्टी पिक्चर के किरदार के बारे में र्कोइ संदेह नहीं था और मैं शुरू से जानता था कि मुझे इसके लिए क्या करना है। मुझे कभी कभी ऐसा भी लगने लगता है कि कहीं मैं ऐसा तो नहीं हूं।


Click it and Unblock the Notifications











