#Uff: "अजय देवगन से डांस करवाना नामुमकिन...फिल्म तो..."
कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डीसूज़ा ने आजकल एक नामुमकिन काम अपने ज़िम्मे ले लिया है - अजय देवगन से डांस करवाने का। जानिए कैसी चल रही है फिल्म की तैयारी।
कुछ काम ऐसे हैं जो कुछ लोगों से आप कभी नहीं करवा सकते। खासतौर से जब सामने कोई सुपरस्टार हो तो सवाल ही नहीं उठता। वो जो कर रहे हैं, जैसा कर रहे हैं सब ठीक ही है। जैसे आप सलमान खान से ज़्यादा सीरियस रोल नहीं करवा सकते।
ऐसे ही अजय देवगन से डांस करवाना टेढ़ी खीर है और ये ज़िम्मा अपने सर ले लिया कोरियोग्राफर कम डायरेक्टर रेमो डीसूज़ा ने। रेमो की अगली फिल्म में सूरज पंचोली और अजय देवगन काम कर रहे हैं।

हाल ही में रेमो ने एक इंटरव्यू में बताया कि अजय देवगन से डांस करवाना इतना मुश्किल काम है कि पूछिए ही मत। लेकिन अब जब उन्होंने इतना बड़ा ज़िम्मा अपने सर ले ही लिया है तो फिर देखते हैं कि घी कैसे उंगली से निकलेगा।
गौरतलब है कि रेमो की एबीसीडी और एबीसीडी 2 डांस फिल्में थीं और लोगों को बेहद पसंद आई थीं। इसके बाद उन्होंने अ फ्लाइंग जट डायरेक्ट की जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।
[#Also Read: मुझे अजय जैसा एक्शन करना है! - शाहरूख खान]
लेकिन अब रेमो सूरज और अजय वाली इस फिल्म में जुट गए हैं और फिलहाल तो अजय देवगन को डांस ही करवा रहे हैं। लेकिन वाकई कुछ ऐसे काम हैं जो अजय देवगन पर बिल्कुल सूट नहीं करते -


Click it and Unblock the Notifications