ट्विकंल खन्ना ने दिया करारा जवाब..फिर से पोस्ट की तस्वीर जिसके लिए हुईं ट्रोल
ट्विंकल खन्ना ने कुछ दिनों पहले समुद्र किनारे टॉयलेट कर रहे एक शख्स की तस्वीर पोस्ट की थी और इसके कैप्शन में लिखा था कि "मुझे लगता है कि हमें टॉयलेट एक प्रेम कथा पार्ट 2 का पहला सीन मिल गया है। " कुछ लोगों ने इस तस्वीर को व्यंग्य और अक्षय की फिल्म के हिसाब से सटीक समझा तो कुछ लोगों ने ट्विंकल खन्ना को ट्रोल कर दिया।
लोगों ने कहा कि इसमें उन्होंने पुरूषों की डिग्निटी पर वार किया है। लेकिन ट्विंकल खन्ना ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने फिर से उसी तस्वीर को पोस्ट किया और कैप्शन कुछ और दिया।

उन्होंने लिखा कि "मुझे टॉयलेट एक प्रेम कथा की रिलीज और खुले में शौच मुक्त की टाइमिंग गजब लगी। यदि आपको यह अपमानजनक लगता है तो ठीक है, यदि नहीं लगता है जो लगता है करो।" आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा 115 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।
फिल्म एक ऐसे मुद्दे पर बात करती है जो भारत में बहुत ही बड़ी समस्या है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ा गया और फिल्म लगातार कमाई कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications